नेताओं ने थामी तख्तियां, सफाई से रहने का संदेश
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को नगर निगम ने जन जागरुकता रैली निकाली। जिसमें शहर को साफ-सुथरा रखने का संदेश छिपा हुआ था।
म्युनिसिपल स्कूल परिसर में रैली के समापन पर स्वच्छता पखवाड़े में हुई निबंध, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता के पुरुस्कार बांटे गए। सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, महापौर अभय दरे व निगम कमिश्नर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्वच्छता पर अपनी बात रखी। रैली में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहन भी शामिल थे। रैली में एमआईसी सदस्य नरेश यादव, जिनेश साहू, पार्षद याकृति जड़िया, सोमेश जड़िया, उपायुक्त बीएस चौहान, ईई विजय दुबे, लखनलाल साहू, कार्यालय अधीक्षक रोमान खान, माधव प्रसाद कटारे, शरद बरसैंया, प्राचार्य मनेाज अग्रवाल, डाॅ. जेपी केशरवानी, आनंद मंगल गुरू, डाॅ.फहीम खान, उपयंत्री संजय तिवारी, दिनकर शर्मा, अरविंद सोनी, संजय सोनी, धर्मेंद्र बोहरे , सुरेश विश्वकर्मा, दामोदर सिंह, राधेश भार्गव, कुलदीप बाल्मीकि, मनोज चौबे, रविशंकर श्रीवास्तव, एहफाज खान, नीरज यादव, रीतेश अग्रवाल, राजेश सिंह आदि शामिल हुए।
सागर। निगम की स्वच्छता रैली में सांसद, महापौर व पार्षद तख्तियां लेकर चले।