पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिफाइन तेलों गुड़ में तेजी का रुख

रिफाइन तेलों गुड़ में तेजी का रुख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसप्ताह से सोयाबीन सीड चना के अलावा बाकी सभी जिंसों में तेजी का रुख बना हुआ है। चने में धीरे-धीरे तेजी बन रही है। आगे चने के भाव में सुधार सकता है। इसी प्रकार सोयाबीन सीड की आवक कम होने से भाव धीरे-धीर बढ़ रहे हैं, नई साल की शुरुआत के साथ भाव में तेजी सकती है। मंडियों में सोयाबीन की आवक धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। इससे भाव बढ़ने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। मसूर की आवक कमजोर होने से भाव तेज बने हुए है। वहीं बटरी, राहर, सरसों, उड़दा, मूंग के भाव में तेजी है। सोया प्लांट वालों के पास कच्चे माल की कमी होने के कारण सोयाबीन रिफाइन तेलों के भाव तेज होते जा रहे हैं। सोया प्लांट वालों के पास कच्चे माल की कमी है। व्यापारी विदेशों से आने वाले तेल पर ही निर्भर हैं। वर्तमान में ग्राहकी भी कमजोर चल रही है जिससे फिलहाल भाव में तेजी का समर्थन नहीं मिल पा रहा है। गुरुवार शाम 7.30 बजे इंदौर में वायदा डिब्बा के भाव 579 रुपए दर्ज किए गए। वायदा डिब्बा के भाव कम होने से रिफाइन तेलों के भाव तेज बने। इंदौर लाइन में सोया प्लांट वालों ने अपने भाव 582 से 585 रुपए 10 टन टैंकर के खोले। इन भाव में कम खरीदी होने के बावजूद भी भाव नहीं घटे। आगे उम्मीद है कि 20 दिसंबर को वायदे की कटिंग के बाद ही भाव में तेजी सकती है। गुरुवार को सभी थोक व्यापारियों ने सागर मंडी में सोयाबीन के 15 किलो टीनों में 980 से 1005 रुपए बोलने लगे हैं। सेमी व्यापारियों के पास माल का स्टॉक होने से भाव में तेजी सकती है। देसी गुड़ करेली के भाव में 100 से 150 रुपए तक की तेजी आई। तीन दिन पहले करेली गुड़ के भाव 1700 से 1800 रुपए बन गए थे। गुरुवार को करेली मंडी में अच्छी क्वालिटी के गुड़ की बिक्री 1900 से 2000 रुपए में हुई। इस कारण सागर मंडी में गुड़ की अच्छी खरीदी हुई। जल्द ही मकर संक्रांति की खरीददारी शुरू होने के बाद भाव में तेजी सकती है। शकर का बंपर स्टॉक होने से भाव धीरे-धीरे कमजोर होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र एस क्वालिटी की शकर 2830 से 2840 रुपए में खुले किंतु इन भाव में भी बिक्री नहीं है। महाराष्ट्र एम क्वालिटी की शंकर 2860 से 2870 रुपए के भाव होने के बाद भी ग्राहकी नहीं है। सटोरियों का ध्यान है कि नई साल में शकर 2500 रुपए क्विटल में बिकने लगेगी। इससे उपभोक्ता अपने हिसाब से ही खरीदी कर रहे हैं। ब्राजील में शकर का स्टॉक होने से