पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पागल सांड ने मरने से पहले 4 पर हमला किया, एक घायल

पागल सांड ने मरने से पहले 4 पर हमला किया, एक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविललाइंस क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लोग एक सांड के आतंक से परेशान थे। दो दिन में उसने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। कॉलोनी वासियों के मुताबिक कुत्ते के काटने के बाद सांड पागल हो गया था। गुरुवार दोपहर को सांड की अचानक मौत हो गई।

इंदिरानगर कॉलोनी में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे घूमने के लिए निकली 80 वर्षीय कुसुमरानी श्रीवास्तव को वरदान होटल के पास काले रंग के एक सांड ने सींगों पर उठाकर पटक दिया। उनके सिर पेट में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने बमुश्किल उनकी जान बचाई। बाद में 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल लाइन की सिंधी कॉलोनी के पास रहने वाले मंगलसिंह, नरेंद्र चौरसिया, एक किराने की दुकान संचालक को भी सांड ने हमला कर घायल कर दिया। इसके पहले बुधवार को सिविल लाइंस में एक पान की गुमटी पर हमला कर सांड ने दुकानदार को भी घायल किया था।

वार्ड के राजू श्रीवास्तव के अनुसार तीन-चार दिन पहले काले सांड को एक कुत्ते ने काट लिया था। दूसरे दिन से वह अजीब सी आवाज निकालते हुए लोगों को मारने का प्रयास करने लगा।

सिविल लाइंस चौराहा, इंदिरानगर कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी में उसने कई लोगों को घायल किया है। गुरुवार दोपहर वार्ड की रजक गली में अचानक सांड गिर गया। थोड़ी देर तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया। पूर्व पार्षद रीतेश तिवारी ने फोन पर इसकी सूचना नगर निगम के अधिकारियों दी। दोपहर में अमला मवेशी वाहन में उसे उठा ले गया।

सिविल लाइंस इलाके की घटना