पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परफॉर्मेंस ग्रांट की राशि के बंटवारे में विशेषाधिकार के दुरुपयोग का आरोप

परफॉर्मेंस ग्रांट की राशि के बंटवारे में विशेषाधिकार के दुरुपयोग का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को यहां सभाकक्ष में हुई। इसमें परफॉर्मेंस ग्रांट की एक करोड़ की राशि के बंटवारे को लेकर सामान्य प्रशासन समिति पर विशेषाधिकार के दुरुपयोग का आरोप लगा। परफॉर्मेंस ग्रांट का मुद्दा जिला सदस्य श्रीमती आशा सिंह ने उठाया, श्रीमती शारदा खटीक और सदन में मौजूद अन्य सदस्यों ने उनका समर्थन किया। सामान्य प्रशासन समिति पर आरोप है कि उसने परफार्मेंस ग्रांट के एक करोड़ रुपए सभी सदस्यों में बराबरी से नहीं बांटे। समिति ने राशि की बंदरबांट की है। इससे जिला सदस्यों को कम और सामान्य प्रशासन समिति को अधिक राशि मिली है। इस राशि से जिला पंचायत सदस्यों को अपने क्षेत्र में विकास से जुड़े निर्माण कार्य कराने हैं। लंबे समय से निलंबित चल रहे पंचायत सचिवों को जिला पंचायत पंचायत सेल द्वारा तय समय सीमा आरोप पत्र देने का मसला भी श्रीमती आशा सिंह ने उठाया। उन्होंने जिला सभापति नितेंद्र सिंह राठौर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. वीएस रावत से कहा जिन सचिवों को 45 दिन के अंदर आरोप पत्र नहीं दिए गए हैं। उनकी बहाली सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा निर्देश के तहत हो। वाटरशेड के तहत हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उन पर खर्च की गई अधिक राशि की जांच कराने के सवाल पर जिला सीईओ ने सदस्यों को बताया इस मुद्दे पर पहले से ही जांच चल रही है। इस कारण दोबारा जांच का निर्णय लेने की जरूरत नहीं है। बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सिलारपुर, श्रीमती दीप्ति सिंह, इंदर सिंह यादव, शशि कैथोरिया, श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव आदि शामिल थे। यह जिला पंचायत की अंतिम बैठक थी।

यह मुद्दे भी उठे

{बीनाके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी महिला डॉक्टर पदस्थ नहीं है।

{शाहगढ़जनपद की अध्यक्ष कमला यादव ने भी शाहगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की नियुक्त की मांग की।

{जिलेमें बन रहे 159 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण की गति धीमी है। इसमें तेजी लाने समय सीमा तय किए जाने की मांग सदस्यों ने की।