पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा टिम्बर व्यवसायी ने खुद को गोली मारकर जान दी

युवा टिम्बर व्यवसायी ने खुद को गोली मारकर जान दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सदर क्षेत्र स्थित मकान नंबर 2/10 में रहने वाले टिम्बर व्यवसायी खड़ग चौकसे के 28 वर्षीय बेटे सत्येंद्र चौकसे ने गुरुवार रात खुद को गोली मार ली। गोली लगने से सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। खुद को गोली मारकर जान देने के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।

कैंट थाना प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि गुरूवार रात करीब 9 बजे सत्येंद्र घर की छत पर गया और रिवाल्वर से अपने सीने में बाएं तरफ गोली मार ली। गोली लगते ही उसकी मौत हो गई। सत्येंद्र के अचानक इस कदम से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र भी परिवार के टिम्बर व्यवसाय को ही संभाले हुए थे। सत्येंद्र के एक भाई मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं जो किसी काम से छतरपुर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस सत्येंद्र के मोबाइल के काल डिटेल वगैरह की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सत्येंद्र ने आत्महत्या क्यों की? इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट वगैरह नहीं मिला है। बताया जाता है कि सत्येंद्र का किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह जिस लड़की से प्रेम करता था उससे शादी करना चाह रहा था लेकिन एेसा नहीं हो सका जिससे वह काफी परेशान था। घटना की सूचना पाकर सदर क्षेत्र के अनेक लोग चौकसे निवास पर एकत्र हो गए थे।

सदर क्षेत्र में रात 9 बजे हुई घटना