सागर | कैंटबोर्ड के सीईओ राहुल आनंद शर्मा ने कार्य में लापरवाही बरतने पर अपने अधीनस्थ एक सब-इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार जल शाखा में पदस्थ सब-इंजीनियर पीके पटेल अपने कार्य में अनियमितता कर रहे थे। जिसके बाद शर्मा ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।