पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरब्रिज की साइट देखने आएगी टीम

ओवरब्रिज की साइट देखने आएगी टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सागर

मकरोनियारेलवे ओवर ब्रिज की साइट और अलाइनमेंट का जायजा लेने के लिए भूतल परिवहन एनएच के अधिकारियों की टीम इसी महीने दौरे पर आएगी। रीजनल ऑफिसर देवेंद्र तिवारी जापान की यात्रा से पिछले दिनों लौट आए हैं, लेकिन वे अन्य प्रोजेक्ट को लेकर मीटिंग में व्यस्त रहे, जिससे सागर दौरा बीच में एक बार टल चुका है।

पीडब्ल्यूडी की एनएच विंग के एसडीओ एसएम कुरैशी के अनुसार अभी अधिकारी दिल्ली में मीटिंग में जा रहे हैं। वहां से लौटने के बाद संभवत: दिसंबर के अाखिर में टीम का दौरा हो सकता है। रेलवे क्रॉसिंग से दोनों तरफ प्रस्तावित आरओबी अलाइनमेंट को चीफ इंजीनियर ऑफिस से मंजूरी मिलना बाकी है। इसी सिलसिले में अधिकारी दौरे पर आएंगे। यहां बता दें कि रेलवे से स्वीकृत एमपीआरडीसी की ड्रॉइंग के आधार पर ब्रिज के अलाइनमेंट का काम शुरू हुआ था। 944 मीटर लंबे एस शेप में प्रस्तावित ओवर ब्रिज के लिए जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई अलाइनमेंट फाइनल होने के बाद शुरू होगी। इस कार्य के लिए केंद्र सरकार से 3 करोड़ की राशि मंजूर की जा चुकी है। रेलवे ओवरब्रिज की साइट का दौरा काफी पहले होना था, लेकिन अधिकारियों के विदेश यात्रा पर चले जाने के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।

खेतमें लगे पिलर उखड़े

कुरैशीके अनुसार मकरोनिया में छतरपुर रोड तरफ खेत में लगाए गए पिलर उखड़ गए हैं। खेत की मिट्टी पलटने चलाए गए प्लाऊ के कारण यह स्थिति बनी थी। अलाइनमेंट फाइनल होते ही नए पिलर लगा दिए जाएंगे।