- Hindi News
- एम्बुलेंस और शववाहन टैक्स फ्री करने की मांग
एम्बुलेंस और शववाहन टैक्स फ्री करने की मांग
सागर | राज्यविधानसभा में मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक पर चर्चा करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने एम्बुलेंस, शव वाहन, विकलांगों के वाहन आदि को टैक्स फ्री करने की मांग की है। विधायक ने सदन में पूछा कि सागर में आरटीओ ऑफिस भवन कब तक बन जाएगा? परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि आरटीओ भवन बनाने का काम जल्द ही शुरू किया जा रहा है। विशेष वाहनों को सरकार टैक्स में छूट देने पर भी विचार कर रही है।