पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 102 उपभोक्ताओं की बिजली काटी

102 उपभोक्ताओं की बिजली काटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एस्सेलबिजली कंपनी ने शहर में बकाया वसूली अभियान के दौरान 102 डिफाल्टर उपभोक्ताओं की बिजली काट दी। इसके अलावा 5 बिजली चोरों पर कार्रवाई करते हुए 52 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

एस्सेल के मीडिया अधिकारी रविकुमार शुक्ला ने बताया कि वसूली अभियान कटिया हटाओ अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में शहर के दर्जन भर वार्डों में सैकड़ा भर उपभोक्ताओं की बिजली काट दी है। इन्हें पूर्व में बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस दिए गए थे। इधर सतर्कता टीम ने धर्मश्री, काकागंज, मोतीनगर, बाहुबली कॉलोनी मकरोनिया में छापामार कार्रवाई करते हुए 5 लोगों पर प्रकरण दर्ज कर करीब 52400 रुपए का जुर्माना लगाया है।