लूट के आरोपी को 10 साल की सजा
सागर | बंडाएडीजे योगेश कुमार गुप्ता ने लूट के आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। सरकारी वकील राम अवतार तिवारी ने मुताबिक शाहगढ़ थानांतर्गत चंदिया निवासी जान हेनरी 3 नवंबर 2011 को 15 नग बकरियां चराने जंगल गया था। वापस लौटते समय वह कुछ देर के लिए पेड़ के नीचे बैठ गया, तभी दो व्यक्ति उसके पास आए और हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा लगा दिया। इसके बाद बकरियां चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चैकिंग के दौरान एक ट्रक में बकरियां बरामद की गई। कोर्ट ने आरोपी यूपी निवासी बलवान को लूट के मामले में 10 साल की सजा एवं 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।