पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाई की मौत के बाद बनाई थी फर्जी वसीयत

भाई की मौत के बाद बनाई थी फर्जी वसीयत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | भाईकी मृत्यु के बाद परिवार के लोगों ने फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति को हड़पने की कोशिश की। जानकारी लगने पर महिला ने कोर्ट में वाद प्रस्तुत किया और कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करे। आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों पर एफआईआर की है। अधिवक्ता केके ताम्रकार ने बताया कि चंद्रशेखर वार्ड निवासी राजेंद्र कठरया की मौत के बाद उनके भाई कमलेश, विमलेश, श्रेयांश जैन ने उनकी संपत्ति को लेकर एक वसीयत पेश की। चूंकि राजेंद्र नि:संतान थे इसलिए फर्जी वसीयत के जरिए इन्होंने संपत्ति पर दावा दिया। राजेंद्र कठरया की प|ी शिरोमणि उर्फ मालती कठरया ने वसीयत तथा संपत्ति को लेकर न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया। वर्ष 2008 में प्रस्तुत आवेदन पर चार साल तक चली सुनवाई के बाद जज आरके देवलिया ने वर्ष 2012 में आदेश दिया कि पुलिस कमलेश कठरया, विमलेश, श्रेयांश जैन, ताराचंद राय एवं जयप्रकाश पुरोहित पर मामला दर्ज करे।