- Hindi News
- खाद फैक्ट्री स्थानांतरित करने की मांग की
खाद फैक्ट्री स्थानांतरित करने की मांग की
सागर | राज्यविधानसभा में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने ग्राम रजौआ स्थित खाद फैक्ट्री को सिद्- गुंवा औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की है। इस मामले को सदन में उठाते हुए विधायक ने कहा कि फैक्ट्री के कारण आस-पास की कृषि भूमि को नुकसान हो रहा है। यहां से गुजर रहे भारी वाहनों के कारण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क भी खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में क्षेत्रीय कर्मचारी भी कार्यरत नहीं है। उन्होंने मामले की जांच के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी गठित करने की मांग की। उद्योग मंत्री ने प्रकरण की जांच एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।