मेंटर्स की काउंसिलिंग 15 को
सागर | मुख्यमंत्रीसामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत मेंटर्स चयन के लिए 15 दिसंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष में काउंसिलिंग प्रक्रिया होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास ने 14 नवंबर तक आवेदन जमा करने वाले आवेदकों से 15 दिसंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से आयोजित काउंसिलिंग में मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित हाेने को कहा है।