- Hindi News
- बिजली बिल बकायादारों के ट्रैक्टर, बाइक सिंचाई पंप की कुर्की शुरू
बिजली बिल बकायादारों के ट्रैक्टर, बाइक सिंचाई पंप की कुर्की शुरू
{जिले के49 गांवों में बिजली काटी, 15 ट्रांसफॉर्मर भी निकाले।
नगरसंवाददाता | सागर
बकायादारोंसे वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाए मप्र पूर्व क्षेत्र बिजली कंपनी ने अब डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन दिन में इनके ट्रैक्टर, मोटर साइकल मोटर पंप जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा दो दिनों में 49 गांवों की बिजली काट दी गई है। कंपनी के सागर संभाग क्षेत्र हिन्नौद, भापेल, चैनपुरा, बिलहरा दुबे, सूखा गांव सहित अन्य गांवों में बकाया राशि की वसूली होने पर उपभोक्ताओं की मोटर साइकल सिंचाई पंप जब्त कर कुर्क कर लिए हैं। एक उपभोक्ता पर लाखों रुपए बकाया होने पर उसका ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है। कार्यपालन अभियंता पीके चौकसे के अनुसार जमना गड़रिया, शैलेन्द्र सिंह, महीप सिंह, दौलत पटेल, अवधेश कुमार दुबे, रामदुलारी सहित अन्य उपभोक्ताओं पर 1 लाख से अधिक बकाया था। इस कारण कुर्की की कार्रवाई की गई।
49 गांवों में सप्लाई काटी, 1596 की बिजली बंद
जिलेमें करीब 46 विशेष वसूली टीमों ने 49 गांवों के 1596 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी है। 15 गांवों से तो ट्रांसफॉर्मर भी उखाड़ लिए हैं। इनमें ढाना के टीलाखेड़ी, जैसीनगर अगरिया, मानकी सलैया, जैतपुरा, हिरनखेड़ा सहित अन्य गांव शामिल हैं। बीना आगासौद के बेसरा, मालथौन विधाई, खिमलासा हलऊ, खुरई तेवरी, बांदरी के सिरवई, टोरिया, मंडीबामौरा, देवराजी, वीरमखेड़ी, बाघारूपा, हनौता, बारछा, चनाटौरया, नयाखेड़ा, बिलहरा, तालचिरी, सलैया, पथरिया हाट, चितौरा, जैसीनगर, सूखा में करीब 600 उपभोक्ताओं पर 19 लाख रुपए बकाया होने पर बिजली काट दी गई है। अधीक्षण अभियंता जीपी सिंह का कहना है कि बिजली चोरी के मामले में कोर्ट में जो प्रकरण चल रहे हैं, उनमें सैकड़ों लोग कोर्ट ही नहीं आए। इस कारण थोक बंद वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस के साथ इनकी तामीली गिरफ्तारी कराई जा रही है।
49 गांवों में सप्लाई काटी, 1596 की बिजली बंद
जिलेमें करीब 46 विशेष वसूली टीमों ने 49 गांवों के 1596 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी है। 15 गांवों से तो ट्रांसफॉर्मर भी उखाड़ लिए हैं। इनमें ढाना के टीलाखेड़ी, जैसीनगर अगरिया, मानकी सलैया, जैतपुरा, हिरनखेड़ा सहित अन्य गांव शामिल हैं। बीना आगासौद के बेसरा, मालथौन विधाई, खिमलासा हलऊ, खुरई तेवरी, बांदरी के सिरवई, टोरिया, मंडीबामौरा, देवराजी,