पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांगों के पुनर्वास के लिए शासन गंभीर : डॉ. ताम्रकार

विकलांगों के पुनर्वास के लिए शासन गंभीर : डॉ. ताम्रकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | सागरहोम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज सेवा विकलांग संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विश्व मानसिक विकलगता एवं मानसिक रोग दिवस के उपल्क्ष्य में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेष केशरवानी थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुये डाॅ.इनाम खान ने बताया कि मानसिक विकलांगता एवं मानसिक रोगों के पुनर्वास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं कॉलेज के निदेशक डॉॅ. पीके ताम्रकार ने कहा कि कालेज में मानसिक रोगियों एवं मानसिक विकलागों के पुनर्वास के लिए अलग से विभाग बनाया है जिसमें चिकित्सा विशेष शिक्षा का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में डाॅ.मनोज कुमार, डाॅ.शिवजनम यादव, डाॅ.पुनीत वर्मा, डाॅ.मयंक ताम्रकार, डाॅ.आनंद साक्षी, डाॅ.मयुरी ताम्रकार सहित स्टाफ मौजूद था।