नि:शक्तजन शिविर कल
सागर | निःशक्तव्यक्तियों को एडिप योजना के अंतर्गत कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण का निःशुल्क वितरण 13 दिसंबर को लोक अदालत के दौरान कलेक्टोरेट में किया जाएगा। संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय ने बताया कि जिले में निवासरत निःशक्त व्यक्तियों को योजना अंतर्गत कृत्रिम अंग उपकरण, व्हीलचेर, कैलीपर्स, श्रवण यंत्र, वाकिंग स्टिक, ब्लाइंड स्टिक निःशुल्क दी जाएंगी।