पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालगाड़ी की टक्कर से वृद्ध घायल

मालगाड़ी की टक्कर से वृद्ध घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालगाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे यहां के अस्पताल से सागर रैफर किया गया है। जीआरपी हेड कांस्टेबल त्रियुगी नारायण पांडेय ने बताया 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति खुरई गेट से बीना की ओर रेलवे ट्रैक किनारे से जा रहा था। उसी दौरान मालखेड़ी स्टेशन से बीना की ओर धीमी जा रही मालगाड़ी की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। पांडेय ने बताया कि ट्रेन ड्राइवर द्वारा स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में सूचना दी गई और से पहुंची जीआरपी ने घायल को भर्ती कराया। डॉ अविनाश सक्सेना ने बताया कि कमर के पास का हिस्सा और आंख में गंभीर घाव होने के कारण उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

दवाचोरी करते पकड़ाया

बीना.सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन और दवा की चोरी करते एक व्यक्ति को नर्स ने पकड़ा और सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार राजीव गांधी वार्ड निवासी राजू सेन इनडोर वार्ड में चोरी कर रहा था तभी उस ओर आई राधा सिस्टर ने उसे देख लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

8लोगों पर 89 हजार जुर्माना

खुरई.बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एई एसके गुप्ता के निर्देशन में छापामार दल ने आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है और 89 हजार 814 रुपए जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया मामले कोर्ट में पेश किए जाएंगे।