पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुलपति के लिए दिल्ली में हुए साक्षात्कार

कुलपति के लिए दिल्ली में हुए साक्षात्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर| डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत रविवार को दिल्ली में इंटरव्यू हुए। स्क्रूटनी के बाद छांटे गए 18 अभ्यर्थियों ने सिलेक्शन कमेटी के समक्ष प्रजेंटेशन दिया। इसमें से करीब 3 से 5 नाम एमएचआरडी द्वारा राष्ट्रपति जो कि विवि के विजिटर हैं, के पास भेजे गए हैं। राष्ट्रपति द्वारा इनमें से किसी एक की नियुक्ति सागर विवि के कुलपति पद पर कर दी जाएगी। फरवरी के आखिरी या मार्च माह की शुरुआत में विवि में स्थाई कुलपति की नियुक्ति होने की उम्मीद है। यह सब प्रक्रिया पूरी होते ही विवि को पूरे साल भर बाद स्थाई कुलपति मिल जाएगा। सागर विश्वविद्यालय सहित देश के 6 केंद्रीय विवि में कुलपति पद के लिए सितंबर माह में आवेदन बुलाए गए थे। देश भर से 358 से अधिक लोगों ने सागर विवि के लिए आवेदन किए।