पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल में भर्ती रहली के युवक को निकला स्वाइन फ्लू , इलाज के बाद हालत ठीक

भोपाल में भर्ती रहली के युवक को निकला स्वाइन फ्लू , इलाज के बाद हालत ठीक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
6 फरवरी से भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती, रविवार देर शाम जबलपुर के आरएमआरसी से भेजी गई सीएमएचओ कार्यालय को जानकारी

सिटीरिपोर्टर | सागर

जिलेमें स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को रहली के एक 45 व्यक्ति को स्वाइन फ्लू है। यह जानकारी रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर जबलपुर से भेजी गई है। पीड़ित का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रहली के वार्ड नंबर छह में वर्मा रोड निवासी एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सेहत में सुधार होने पर परिजन उसे भोपाल ले गए। छह फरवरी को उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते अस्पताल प्रबंधन ने उसके स्वाब का सैंपल लेकर जबलपुर स्थित रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर में जांच के लिए भेजे। इसमें युवक की स्वाइन फ्लू एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार देर शाम भोपाल जबलपुर से सागर के सीएमएचओ कार्यालय स्थित एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के कंट्रोल रूम को ई-मेल के माध्यम से युवक को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव निकलने की जानकारी भेजी गई है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को रहली गई थी।

भोपाल में काम करता था

Ãरहलीका युवक फिलहाल हमीदिया में भर्ती है। उसे स्वाइन फ्लू एच1एन1 पॉजीटिव निकलने की सूचना आई है। हमीदिया के डॉक्टर युवक की हालत बेहतर बता रहे हैं। टीम रहली गई थी। पीड़ित युवक रहली का रहने वाला है तथा भोपाल में ही काम करता है। -डॉ. एनके सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी, सागर

जिले में स्वाइन फ्लू का पांचवां मामला

सागरजिले में स्वाइन फ्लू का यह पांचवां मामला है। नवंबर में ढाना में दो सगे भाइयों को स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया था। भेापाल में इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई थी। दूसरा मामला शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र में 8 माह के बच्चे को स्वाइन फ्लू होने का आया था। पिछले हफ्ते बीना के खिरिया वार्ड निवासी 28 साल के युवक सहित रहली स्वाइन फ्लू पॉजीटिव का यह पांचवां मामला है।