- Hindi News
- सड़क हादसे में जैन परिवार के पांच लोग घायल
सड़क हादसे में जैन परिवार के पांच लोग घायल
गोपालगंजसागर से जबलपुर जा रहे जैन परिवार की वैगनआर गाड़ी दमोह जिले के गुबरा तिराहे के पास एक ट्रक से टकरा गई। कार में सवार सभी पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की रात्रि 12 बजे के बाद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज निवासी डॉ. ताराचंद मेनपानी के बेटे संजय जैन उनकी प|ी आभा जैन, बहन सल्लो जैन और दो भांजे मोनू नायक और प्रफुल्ल जैन, रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जबलपुर जा रहे थे। रात्रि लगभग 9.30 बजे रवाना हुए थे। हल्का पानी गिरने के कारण कार धीमी गति से चल रही थी। तभी ट्रक पीछे की ओर बैक हो रहा था। वैगन आर का ड्राइवर देख नहीं पाया और गाड़ी सीधे ट्रक के पिछवाड़े हिस्से में घुस गई। जिससे सभी पांचों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। रात ढाई बजे के लगभग सभी घायलों को गंभीर अवस्था में जामदार हॉस्पिटल जबलपुर में भर्ती कराया गया। तीन घायलों का आॅपरेशन करना पड़ा। संजय जैन के सिर में ज्यादा चोट है।