- Hindi News
- चने के जहरीले डंठल खाने से 9 मवेशियों की मौत
चने के जहरीले डंठल खाने से 9 मवेशियों की मौत
बांदरीमें गल्ला व्यापारी के बंडा रोड स्थित गोदाम के बाहर चने के जहरीले डंठल खाने से 9 मवेशियों की मौत हो गई कई मवेशी बीमार हो गए। घटना से लोग नाराज हो गए और सड़क पर आकर चक्काजाम करने की तैयारी करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
सब इंस्पेक्टर एसएस उदेले ने बताया कि गल्ला व्यापारी हुकुम जैन की बंडा रोड पर गोदाम है। उनके नौकर ने चने की सफाई के बाद उनके डंठलों को रविवार शाम करीब 5.30 बजे सड़क किनारे फेंक दिया। चने पर कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त यह डंठल लगे थे। डंठलों को मवेशियों ने खा लिया। खाने के बाद 9 मवेशियों की मौत हो गई। कई मवेशी बीमार हो गए। सागर से पशु चिकित्सकों की टीम बांदरी पहुंच गई है। बीमार मवेशियों का इलाज किया जा रहा है।
जंगलोंकी तरफ भागे कई मवेशी : फिलहालपुलिस को 9 मवेशी मृत हालत में मिले हैं। इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। सब इंस्पेक्टर का कहना है कि डंठल खाने के बाद मवेशी इधर-उधर हो गए। उन्हें खोजने में परेशानी हो रही है। ज्यादातर मवेशी डंठल खाने के बाद जंगल की तरफ भागे हैं। जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया गया है। बांदरी में जहां देखो, वहीं मवेश मरे मिल रहे हैं।
पशुपालकोंने दिखाई नाराजगी : पशुपालकरामसिंह लोधी, सुरेंद्र सिंह लोधी, विजय यादव, अवधेश सिंह, सोनू यादव, कल्याण लोधी, रोशन लोधी, नन्हे भाई लोधी के मवेशी मारे गए हैं। इसके अलावा कई पशुपालकों के मवेशी बीमार हो गए हैं। सभी ने गोदाम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
मामलेकी जांच जारी : पुलिसके अनुसार मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद गोदाम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। घटना बेहद गंभीर है।