पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुलूस के दौरान सरपंच पर हमला

जुलूस के दौरान सरपंच पर हमला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायलों को रात 10.30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया

क्राइमरिपोर्टर|सागर

जैसीनगरजनपद के मसुरहाई गांव में नव निर्वाचित सरपंच दातार सिंह उनके दो रिश्तेदारों पर सोमवार रात पराजित प्रत्याशी ने हमला कर दिया।

घटना में तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दातार सिंह के सरपंच बनने की खुशी में गांव में जुलूस निकाला जा रहा था। तभी पराजित प्रत्याशी जगदीश उसके साथियों ने दातार सिंह, सहदेव तथा अमोल सिंह मीणा पर हमला कर दिया। घटना में तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें रात 10.30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।