पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोतीनगर टीआई शर्मा का भोपाल में इलाज के दौरान निधन

मोतीनगर टीआई शर्मा का भोपाल में इलाज के दौरान निधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतीनगरपुलिस थाने के टीआई एसके शर्मा की रविवार रात भोपाल के हबीबीगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 47 साल के थे। सब इंस्पेक्टर शर्मा को पिछले चार दिन से पेटदर्द की शिकायत थी। गुरुवार को उन्हें भाग्योदय अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन पहले उन्हें इलाज के लिए यहां से भोपाल रेफर किया गया था। रविवार को प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। सागर में वे डेढ़ साल से पदस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 10 बजे भोपाल के सुभाष विश्राम घाट पर किया जाएगा। उनका पूरा परिवार भोपाल में निवासरत है। परिवार में प|ी, एक बेटा एक बेटी है। 1992 बैच के सब इंसपेक्टर शर्मा भोपाल में भी पदस्थ रह चुके हैं।