पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचमी आज, महाआरती विशेष पूजा अर्चना होगी

पंचमी आज, महाआरती विशेष पूजा-अर्चना होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रके पांचवें दिन सोमवार को स्कंध माता की पूजा-अर्चना होगी। पंचमी के चलते विभिन्न झांकी स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना होगी। अनेक जगहों पर महाआरती के आयोजन होंगे। नवरात्र में पंचमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। श्री दुर्गा मंडल पुरव्याऊ काली कमेटी झांकी स्थल पर रात 9 बजे महाआरती होगी। लोग अपने-अपने दीपक लेकर इसमें शामिल होंगे। वहीं कालीजी भैयाजी वैद्य झांकी स्थल पर रात 8 बजे महाआरती होगी। विशेष प्रकार का प्रसाद दिया जाएगा। संत कबीरदास वार्ड मछरयाई में विराजमान 21 फीट वाली सर्व सिद्धेश्वरी दुर्गा जी की झांकी स्थल पर भी रात 8 बजे महाआरती होगी। नवदुर्गा महोत्सव के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मां के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों, झांकी स्थल एवं माता के मंदिरों में पहुंच रहे हैं। जगह-जगह गरबे के आयोजन किए जा रहे हैं। पंडित रामगोविंद शास्त्री के मुताबिक माता पार्वती के पुत्र स्कंध कुमार हैं। इसी कारण इनका नाम स्कंध माता पड़ा। मां की 4 भुजाएं हैं। दाईं तरफ स्कंध को लिए हैं, दो हाथों में कमल के फूल लिए हैं। बाएं हाथ से आशीर्वाद दे रही हैं। मां सिंह के ऊपर कमल के आसान पर विराजमान हैं। भक्तों के कष्ट तुरंत दूर करने आतुर हैं। मां की उपासना से सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। पूजन में कमल पुष्प अवश्य अर्पित करें। मां का पूजन संतान के लिए शुभकारी है।

वर्ष2013 के उत्कृष्टता पुरस्कारों की घोषणा

श्रीनवदुर्गा जागृति मंच गांधी चौक बड़ा बाजार की निर्णायक कमेटी ने दशहरा चल समारोह 2013 के मौके पर नगर की विभिन्न काली कमेटी के तत्वावधान में विराजमान दुर्गा प्रतिमाओं को उत्कृष्टता के आधार पर विभिन्न श्रेणी के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। शोभनीय प्रतिमा का प्रथम पुरस्कार श्री संकट मोचन काली कमेटी, दूसरा महर्षि बाल्मीकि कमेटी भगत सिंह वार्ड एवं तीसरा पुरस्कार सदर मुहाल नंबर 8 काली कमेटी को दिया गया है। इसी प्रकार स्थापित झांकी में क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा पुरस्कार श्री नवदुर्गा बाल समिति गांधी चौक वार्ड, श्री जय मातादी सिंधी कैंप सिविल लाइन एवं श्री काली कमेटी मोतीनगर चौराहा, दशहरा चल समारोह में निकली झांकियों में क्रमश: श्री सराफा काली कमेटी, जय दुर्गे नवयुवक काली कमेटी माता मढ़िया एवं श्री नवयुवक अमर सार्वजनिक काली कमेटी गोपाल मंदिर को चुना गया। अ