ट्रक ने सफारी को टक्कर मारी
सानौधाके पास एक ट्रक ने सफारी गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना में सफारी चालक घायल हो गया। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस के मुताबिक ट्रक क्रमांक एमपी-19 एचए 3269 के चालक ने सफारी को जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी चालक विजय दुबे को चोट गई। ट्रक सतना जा रहा था, जबकि सफारी सिंगरौली के बैढ़न जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।