500 मरीजों का परीक्षण किया
सागर | स्त्रीरोग विशेषज्ञ संघ के तत्वावधान में गुजराती बाजार स्थित सरस्वती अस्पताल में नि:शुल्क हड्डी रोग जांच शिविर लगाया गया। इसमें करीब 500 से ज्यादा मरीजों की हड्डियों में कैल्शियम की कमी की जांच की गई। शिविर में डॉ. राहुल सिंघई ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इसमें डॉ. निधि मिश्रा एवं डॉ. आरती सिंघई भी मौजूद थी।