पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभिंड। कलकत्ता में बेकरी पर काम करने वाला गोरमी का एक युवक वहां से दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भिंड ले आया। गुरुवार को युवक ने शहर की अटेर रोड पर लाकर एक से शादी की मंशा जाहिर की।
इस पर दोनों नाबालिगों ने मिलकर युवक की सरेराह चप्पलों से पिटाई लगा दी। युवक को पिटते देख मौके पर लोग भी इकट्ठे हो गए। सभी ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किरन (परिवर्तित नाम) व रोशनी (परिवर्तित नाम) कलकत्ता में बीटी रोड पर अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। दोनों अच्छी दोस्त हैं। कोलकता की एक बेकरी पर इन लड़कियों के परिजन नौकरी करते हैं। इसी बेकरी पर गोरमी कस्बा के वार्ड नौ में रहने वाला राजू वर्मा (२६) पुत्र अमरजीत भी काफी समय से काम रहा था।
राजू एक पैर से विकलांग है। दोनों लड़कियों के अनुसार 19 जनवरी को राजू ने उनसे कहा कि चलो तुम्हें रेलवे स्टेशन तक घुमाने ले चलते हैं। कुछ देर बाद वहां से लौट आना। किरन व रोशनी उसके साथ जाने को तैयार हो गईं। ये राजू से चाचा बोलती थीं। वे स्टेशन पर आईं, जिसके बाद युवक ने दोनों को धमकाते हुए ट्रेन में बैठा लिया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...
फोटो- विरेंद्र श्रीवास्तव
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.