पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • MP Minister Controversial Speech Against Alcohol Ban

एमपी के मंत्री ने कहा शराब बंदी बकवास है, बेमानी है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर. मोदी सरकार ने हाल ही में राज्यों में शराब बंदी के संकेत दिए थे, लेकिन मध्यप्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव ने एक कार्यक्रम में कहा कि ये सब बकवास है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शराब बंदी सार्थक नहीं होगी। ये बेमानी है। मंत्री जी ने यह बात आज एक सरकारी कार्यक्रम में अध्यक्षीय भाषण के दौरान कहीं।
शहर में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के वाणिज्यमंत्री जयंतमलैया भी आए हुए थे। यहां उन्होंने दैनिक भास्कर से विशेष चर्चा में बताया कि सरकार बहुत जल्द वाणिज्य टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों को पकड़ वाने के लिए पालिसी ला रही है। इस पालिसी के तहत कोई भी व्यापारी या आम नागरिक सेल्स टैक्स की चोरी करने वाले व्यापारी की सूचना संबंधित कार्यालय को दे सकता है। इसके बदले में विभाग सूचना दाता को इनाम देने के साथ-साथ उसका नाम भी गोपनीय रखेगा।
मालिया ने आगे कहा कि सरकार अगले बजट से एंट्री टैक्स बंद कर रही है। जिसकी भरपाई वैट को कम करके की जाएगी। इसके अलावा व्यापारियों को अलग से टैक्सों में कमी लाकर रियायत देगी। मलैया यहां 4.5 करोड़ की लागत से बने संभागीय वाणिज्य कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव औऱ परिवहन, विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भपेंद्र सिंह भी मौजूद थे।