पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raod Accident In Madhya Pradesh District Shivpuri

भूसे से भरा ट्रक युवक पर पलटा, मोबाइल पर कॉल कर पता लगाई लोकेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूसे के ढेर में दबे युवक को निकालते लोग...
मध्यप्रदेश. शिवपुरी/लुकवासा | मध्यप्रदेश के शिवपूरी जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह भूसे से भरा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक जहां पलटा वहीं एक युवक शोच के लिए बैठा था, जो भूसे के ढेर में दब गया। युवक के दो अन्य साथियों ने मोबाइल की घंटी बजाकर भूसे के ढेर में पहले उसका ठिकाना पता किया। फिर भूसा अलग करके तिरपाल को कुल्हाड़ी से फाड़कर दबे हुए युवक को सवा घंटे बाद जिंदा बाहर निकाला।
सूचना देने के लगभग 45 मिनिट बाद आई 108 एंबुलेंस से युवक को उपचार के लिए भेजा गया। लुकवासा अस्पताल में सस्पेंड डॉक्टर ने मास्क नहीं होने पर ऑक्सीजन की सीधी लेजम ही घायल युवक की नाक में लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया।
हादसा होते ही खोज शुरू...साथियों ने लगाई गुहार...
फतेहपुर शिवपुरी निवासी घनश्याम (35) पुत्र करन ओझा, लुकवासा में चल रही भागवत कथा मंडली में ऑर्गन बजाने गया था। सुबह मंडली के दो अन्य साथियों के साथ सड़क किनारे शौच को बैठा था।
हाईवे पर देहरदा तिराहे पर सड़क के शोल्डर कट की वजह से ट्रक क्रमांक यूपी 23-डी 4108, सुबह 8.30 बजे सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें भरा भूसा तिरपाल सहित सड़क किनारे शौच कर रहे घनश्याम के ऊपर गिर गया।
हादसा होते ही युवक के साथियों ने गुहार लगाई। मौके पर पहुंचे एसआई हुकुम सिंह मीणा ने घनश्याम के मोबाइल की घंटी बजाकर आवाज के आधार पर भूसे को हटाना शुरू किया 9.45 पर घनश्याम को बेहोशी की अवस्था में बाहार निकाला।
108 एंबुलेंस से घायल घनश्याम को अस्पताल भेजा गया। जहां लुकवासा अस्पताल में मौजूद डॉक्टर केएल पचौरिया ने ऑक्सीजन लगाया और जरूरी उपचार किया। इसके बाद युवक की सेहत में मामूली सुधार हुआ।

आगे की स्लाइड में देखिए इस हादसे से जुड़ी कुछ तस्वीरें...