उज्जैन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह ने शनिवार को भगवान महाकाल से
जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के कारण राष्ट्रीय आपदा से राहत की प्रार्थना की। दोपहर करीब 3.15 बजे शाह भारी सुरक्षा घेरे के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दोपहर को इंदौर से उज्जैन आए शाह सर्किट हाऊस से सीधे महाकाल मंदिर आए। गर्भगृह में उन्होंने पंचामृत पूजन कर आपदा से राहत प्रदान करने की कामना के साथ पंडे-पुजारियों से विशेष संकल्प कराया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौैहान, संगठन महामंत्री अरविंद मेननख, मंत्री सुरेंद्र पटवा भी शाह के साथ थे। गर्भगृह में पुजारी आशीष गुरु, संजय गुरु ने पूजन संपन्न कराया। नंदीहॉल में शाह का संयुक्त कलेक्टर एवं महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक जयंत जोशी ने मंदिर की ओर से दुपट्टा, महाकाल की तस्वीर और लड्डू प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। 15 मिनट मंदिर में रुकने के बाद वे महाकाल से रवाना हुए।