पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाचरौद में तनाव, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

खाचरौद में तनाव, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा\\खाचरौद। शिवाजी मार्ग पर मंगलवार रात करीब 8 बजे बाइक टकराने के विवाद में खाचरौद में दो वर्गों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। घटना के 30 मिनट बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन इनके सामने भी हुड़दंगी पथराव करने से बाज नहीं आए। देर रात तक शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया। किसी भी अप्रिय घटना पर अंकुश के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रात1 बजे तकखाचरौद पुलिस थाने के सामने सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए थे।

खाचरौद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा क्षेत्र निवासी मंगल वरवनिया एवं बिट्टू उर्फ इमरान पिता नफीसउद्दीन की बाइक आपस में टकरा गई। रात 8 बजे जब मंगल घर जा रहा था, इसी दौरान शिवाजी मार्ग के पास बिट्टू पूर्व पार्षद लईक कुरैशी ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। मंगल के साथी के पहुंचने पर बिट्टू ने ताबड़तोड़ दो-तीन फायर कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही दोनों वर्ग के लोग आमने-सामने हो गए। पुलिस भी पहुंची। बावजूद बिट्टू के साथियों ने पथराव किया, जिससे तनाव और बढ़ गया।
घटना के एक घंटे बाद एसडीओपी वसंत सिंह वास्कले, एसडीएम राजीव रंजन मीणा मौके पर पहुंचे और हिंदू संगठन के लोगों को समझाइश देते हुए मंगल को थाने ले गए। रात 11 बजे तक हिंदूवादी संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिवाजी मार्ग पर जमा हो गए। जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। रात करीब 11.30 बजे एडिशनल एसपी जगदीश डाबर घटनास्थल पर पहुंचे।

नागदा का पुलिस फोर्स भी पहुंचा : घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण करने के लिए नागदा से पुलिस फोर्स भी बुलाया गया। घटना के दो घंटे बाद तक थाना प्रभारी गोपालसिंह चौहान के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। लोगों का कहना था अगर पुलिस आधा घंटा लेट नहीं होती तो विवाद की स्थिति नहीं बनती।

रात 1 बजे : 6 आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत : मामले में फरियादी मंगल ने पुलिस को बिट्टू उर्फ इमरान पिता नफीसउद्दीन, साहुल पिता जमील अंसारी, भूरू उर्फ ताजीर, इफ्तिकार खां पिता मुक्कू चाचा, ईशाद खां गैरेज वाला एवं पूर्व पार्षद लईक कुरैशी के खिलाफ नामजद
शिकायत की है। हालांकि पुिलस ने रात 1 बजे तक किसी पर भी प्रकरण दर्ज नहीं किया था।
तीन पुलिसकर्मी घायल : पथराव में तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद एसआई चैनसिंह उइके 7 जवानों को लेकर मौके पर पहुंचे थे। पथराव में एसआई उइके, आरक्षक दिनेश गुर्जर, नंदकिशोर पटेल को मामूली चोट आई है।

स्थिति नियंत्रण में : ''एक्सीडेंट के कारण दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों द्वारा पथराव करने का पता चला है, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।'' अनुराग,एसपी
- बाइक टकराने पर हुआ विवाद, भारी पुलिस बल तैनात, एक पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया।

(खाचरौद. घटनास्थल पर तैनात पुलिस बल। फोटो| संजय दुबे)