पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार इलाज कराने गया, बदमाश ले उड़े 22 तोला सोना

परिवार इलाज कराने गया, बदमाश ले उड़े 22 तोला सोना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा। शहर के सघन रहवासी क्षेत्र प्रकाश नगर में अज्ञात बदमाश रविवार शाम सूने मकान पर धावा बोल 22 तोला सोना 32 हजार रुपए नकद ले उड़े। वारदात के वक्त परिवार के लोग जवाहर मार्ग स्थित एक निजी क्लिनिक पर उपचार कराने गए हुए थे।
यह हुआ चोरी: बदमाश8 तोले का हार, 5 तोले की चूड़ियां, 2-2 तोले की दो चेन, 2 तोले का टीका, चांदी के सिक्के अन्य सोने के आभूषणों के साथ 32 हजार नकदी पर हाथ साफ कर गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह वारदात क्षेत्र के गली नंबर 3 निवासी अवध वर्मा के यहां हुई।
वर्मा ग्रेसिम उद्योग के सीएसटू विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया शाम को वह पत्नी रजनी वर्मा के साथ पिता एस.एल. वर्मा की तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए चिकित्सक पांडे के क्लिनिक पर पहुंचे थे। इस दौरान छत से होकर बदमाश रोशनदान के रास्ते दरवाजे की चिटकनी खोलकर घर के भीतर घुसे अलमारी में रखे गहनों पर हाथ साफ कर गए। पलंग पेटी में रखा अन्य सामान भी बदमाश ले उड़े। वर्मा के मुताबिक उन्होंने गहने बेटी के विवाह के लिए जमा किए थे।
सूचना पर एसआई एस.एस. जाट ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

(घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। )