- Hindi News
- दीपावली तक डॉक्टर्स एवं स्टॉफ को नहीं मिलेगा अवकाश
दीपावली तक डॉक्टर्स एवं स्टॉफ को नहीं मिलेगा अवकाश
अबदीपावली तक जिला अस्पताल के डॉक्टर्स स्वास्थ्यकर्मी विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश नहीं ले सकेंगे। अस्पताल प्रशासन ने करीब एक माह तक (त्योहारों के दौरान) उनकी छुट्टियों पर रोक लगा दी है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश गुरुवार से लागू कर दिया है।
नवरात्रि पर्व उसके बाद दशहरा, ईद तथा दीपावली पर्व आने से यह रोक लगाई है। रावण दहन स्थल आदि पर डॉक्टर्स स्टॉफ की डयूटी भी निर्धारित की जा रही है, जिसके चलते एक माह तक उनके अवकाश मान्य नहीं किए जाएंगे। स्टॉफ डॉक्टर्स की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है। अस्पताल में पर्याप्त स्टॉफ डॉक्टर्स उपलब्ध हो सके, इसके लिए यह निर्णय लिया है। 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक अवकाश पर अनिवार्य रूप से रोक रहेगी। गुरुवार से इस आदेश को लागू कर दिया जाएगा। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने अपने आदेश में लिखा है कि विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा। दूसरी तरफ स्वास्थ्यकर्मियों ने इस आदेश का विरोध किया है।
अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों को बुलाया जा सकता
आदेशलागू होने के बाद जो कर्मचारी अवकाश पर चल रहे हैं, उन्हें आवश्यकता के अनुसार ड्यूटी पर बुलाया जा सकेगा। उनके अवकाश को समाप्त किया जा सकता है। त्योहारी ड्यूटी में यदि कर्मचारियों की आवश्यकता होगी तो उन्हें बुलाया जाएगा। अस्पताल प्रशासन इस संबंध में परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लेगा।