पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोंदिया ट्रेचिंग ग्रांउड मार्ग को फोरलेन करने की जरूरत

गोंदिया ट्रेचिंग ग्रांउड मार्ग को फोरलेन करने की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन. हासामपुरा-गोंदियाट्रेचिंग ग्राउंड पहुंच मार्ग का सिंहस्थ योजना में चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाने की मांग क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से कर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो यह मार्ग पश्चिमी सिंहस्थ क्षेत्र का प्रवेश मार्ग है। इंदौर रोड बायपास का ट्रैफिक इसी परिवर्तित मार्ग से आता-जाता है। तपोभूमि से बड़नगर रोड बायपास से जुड़ने के कारण इसकी उपयोगिता है। शनिश्चरी अमावस्या पर भी इसका उपयोग होता है। चिंतामन गणेश बड़ा धर्मस्थल है जहां रोजाना सैकड़ों यात्री पहुंचते हैं। इसी मार्ग पर राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, पं. कमल किशोर नागर का आश्रम भी है। इसका फायदा गंगेड़ी, पालखेड़ी, चांदमुख, चिंतामन जवासिया ग्रामों को भी मिलेगा। उज्जैन का ट्रेचिंग ग्राउंड गोंदिया में होने से रोजाना नगर निगम के डंपरों का आवागमन होता है। सिंहस्थ में भी इस ट्रेचिंग ग्राउंड पर बड़ी संख्या में डंपरों का आवागमन होगा। सिंहस्थ के नजरिये से महत्वपूर्ण मार्ग होने से जनप्रतिनिधियों ने भी सिंहस्थ बैठकों में इसकी अनुशंसा की है। इस मार्ग को फोरलेन बनाया जाता है तो स्थायी सौगात मिलेगी।