- Hindi News
- राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए तैयार होगा क्षीरसागर मैदान
राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए तैयार होगा क्षीरसागर मैदान
भासं.उज्जैन। राष्ट्रीयस्कूल खेलों की मेजबानी उज्जैन को मिली है। 13 से 17 अक्टूबर तक देशभर के स्कूली खिलाड़ियों की खो-खो और ग्रीकों रोमन कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला शिक्षा विभाग और खेल एवं युवक कल्याण विभाग इसकी तैयारियों में लगा है। जिला शिक्षा विभाग के द्वारा नगर निगम काे क्षीरसागर खेल मैदान को दुरूस्त करने के लिए पत्र लिखा है। खेल एवं युवक कल्याण विभाग अधिकारी रीना चौहान ने बताया आयोजन जिला शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। खेल एवं युवक कल्याण विभाग इसमें सहायक होगा। प्रतियोगिता के लिए क्षीरसागर खेल मैदान का चयन किया गया है। जिला शिक्षा विभाग ने नगर निगम खेल मैदान को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लायक बनाने के लिए पत्र लिखा है।