पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष पद की दौड़ तेज

केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष पद की दौड़ तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैनजिला सहकारी केंद्रीय बैंक के चुनाव में अध्यक्ष पद की दौड़ में चार नाम सामने आए हैं। 30 सितंबर को 15 सदस्यीय संचालक मंडल का पहला सम्मेलन होगा, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि चुने जाएंगे। संचालक मंडल का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। इसमें भाजपा का बोर्ड बनना तय है। पार्टी यह स्पष्ट कर चुकी है कि पुराने अध्यक्ष को फिर अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा, इसलिए नए नाम आगे गए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष की दौड़ में मप्र भूमि विकास बैंक के किशनसिंह भटौल, अपेक्स के पूर्व संचालक राजपालसिंह सिसौदिया, लालसिंह भाटी और शंकरलाल आंजना का नाम अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। भटौल 1977 से सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनका काफी अनुभव है। सिसौदिया भी सहकारिता के युवा खिलाड़ी हैं तथा उनकी राजनीतिक पकड़ मजबूत है। शंकरलाल आंजना भी सहकारिता के अनुभवी नेता माने जाते हैं। लालसिंह भाटी भी सहकारिता में सक्रिय नाम है। भाजपा की सहकारिता राजनीति में किसका भाग्य खुलता है, यह तो 30 सितंबर को सामने आएगा लेकिन जानकारों का कहना है कि पार्टी यदि युवाओं को आगे लाने की नीति पर अमल करती है तो राजपाल सिसौदिया का अध्यक्ष बनना तय है। सिसौदिया के साथ युवा लॉबी सहकारिता में आगे आएगी।

भटौल के पक्ष में पार्टी के पुराने नेता सकते हैं, जो अनुभवी नेता को अध्यक्ष पद देने पर जोर देंगे। इस दौड़ में शेष दावेदार लालसिंह भाटी और शंकरसिंह आंजना का नाम भी शामिल हो जाएगा। 15 सदस्यीय संचालक मंडल में किस दावेदार के कितने समर्थक हैं, इस बारे में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अब देखना यह है कि अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर बंधता है।