पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोहरा समाज की ईद 4 अक्टूबर को

बोहरा समाज की ईद 4 अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोहरा समाज की ईद 4 अक्टूबर को

भासं.उज्जैन। बोहरासमाज की ईद-उल-अदहा बकरीद 4 अक्टूबर को है। समाजजनों ने ईद पर्व की तैयारियां शुरू कर दी है। बोहरा समाज के शहर आमिल शेख मोहसीन भाई साहब ने बताया शनिवार की अल सुबह 5.30 से 7 बजे तक मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज होगी। नमाज के साथ खुतबा पढ़ेंगे। इसके बाद समाजजन एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे सामूहिक कुर्बानी होगी। शहर में बोहरा समाज की 27 मस्जिदें है। सभी जगह ईद की नमाज अदा की जाएगी। इस्लामिक कैलेंडर के 12 वें महीने जिल्हेज की 10 तारीख को यह पर्व मनाया जाता है। ईद पर समाजजन अपना कारोबार बंद रखकर पर्व की खुशियां मनाएंगे। बोहरा मुआवीन कमेटी के अध्यक्ष कुतुब फातेमी ने प्रशासन से ईद के दिन बोहरा बाहुल्य क्षेत्र को बिजली कटौती से मुक्त रखने, विशेष जलप्रदाय करने सुरक्षा की मांग की है।

अशोकनगरमें आज आर्केस्ट्रा

उज्जैन।मांजयदुर्गा जागरण समिति अशोकनगर द्वारा आयोजित नवदुर्गोत्सव कार्यक्रम में रविवार रात 8 बजे ज्वलंत शर्मा ग्रुप की आर्केस्ट्रा होगी। कार्यक्रम संयोजक ओम भारद्वाज आनंद बागोरिया ने बताया गायक शर्मा उनके साथी कलाकार भजना, देशभक्ति गीतों सहित पार्श्व गायक मो. रफी, किशोर कुमार मुकेश के सदाबहार नगमों से श्रोताओं को मनोरंजन करेंगे।