- Hindi News
- रेलवे स्टेशन पर गंदगी करते 5 लोगों पर जुर्माना
रेलवे स्टेशन पर गंदगी करते 5 लोगों पर जुर्माना
रेलवे स्टेशन पर गंदगी करना लोगों काे भारी पड़ रहा है। शनिवार को फिर पांच लोगों काे स्टेशन मास्टर ने गंदगी करते पाने पर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया है। रेलवे प्रबंधन स्टेशन पर सफाई को लेकर सतर्क हो गया है।
प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों से रेलवे प्रबंधन को सख्त आदेश मिले है कि स्टेशन पर सफाई के लिए रेलवे एक्ट की धारा 198 के तहत गंदगी करते पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाए। इसी के तहत स्टेशन प्रबंधन इन दिनों सख्ती से गंदगी करने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। स्टेशन प्रबंधक आरडी द्विवेदी ने शनिवार सुबह 11 बजे स्टेशन परिसर के निरीक्षण के दौरान पांच लोगों को स्टेशन पर गंदगी करते पाया। आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी अमित कुमार भी मौजूद थे।
स्टेशनपर स्लोगन नहीं है
स्टेशनप्रबंधन रेलवे के नियमों के तहत गंदगी करने पर जुर्माना लगा रहा है। यह कार्रवाई आरपीएफ और स्टेशन प्रबंधक दोनों ही कर रहे है। पिछले दिनों आरपीएफ ने भी गंदगी करते पाए जाने पर लोगों को जुर्माने से दंडित किया था। लेकिन रेलवे द्वारा कहीं भी गंदगी करने की सलाह देते हुए स्टेशन परिसर में स्लोगन या बैनर नहीं लगाए है।लोगों को स्वच्छता का ध्यान दिलाने के लिए परिसर में जागरूकता स्लोगन लगाए जाना चाहिए।