पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज सांई जन्मोत्सव, पालकी निकलेगी

आज सांई जन्मोत्सव, पालकी निकलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. उज्जैन। शिर्डीवाले सांई बाबा का रविवार को भक्त 177 वां जन्मोत्सव मनाएंगे। इंदौररोड प्रशांतिधाम स्थित सांई मंदिर मेें सुबह 7.30 बजे बाबा का अभिषेक होगा। प्रशांतिधाम सांई मंदिर के मैनेजर पं. रमेश शर्मा, पीआरओ आशीष द्विवेदी ने बताया दोपहर 11 से 12 बजे तक मंडली द्वारा विशेष भजन किए जाएंगे तथा केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शाम 6.30 बजे मंदिर में भजन संध्या होगी बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान भक्तों को केक प्रसादी वितरित की जाएगी। प्रशांतिधाम मंदिर प्रबंधन ने सांई भक्तों से जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।