- Hindi News
- चामुंडा चौराहे से टीबी अस्पताल तक आज बिजली बंद
चामुंडा चौराहे से टीबी अस्पताल तक आज बिजली बंद
चामुंडा चौराहे से टीबी अस्पताल तक आज बिजली बंद
भासं.उज्जैन। आगररोड पर सोमवार सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एस्सेल विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने बताया चामुंडा माता फीडर पर मैंटेनेंस किया जाएगा, जिसके चलते विनोद मिल की चाल, सुदामानगर आगर रोड पर चामुंडा माता चौराहे से टीबी अस्पताल तक की बिजली बंद रहेगी।
इधरआधे घंटे बंद रही बिजली : आगररोड पर रविवार रात 10 बजे एसेंशियल फीडर से सप्लाई बंद कर दी गई। एस्सेल कंपनी की मैंटेनेंस टीम ने आधे घंटे का परमिट लिया था। इस वजह से गायत्रीनगर, शिप्रा नगर, राजीव नगर, राजेंद्रनगर मोहन नगर आदि क्षेत्रों में बिजली बंद हो गई।