- Hindi News
- स्नेचर ने मंगलसूत्र झपटा महिला ने वापस छुड़ाया
स्नेचर ने मंगलसूत्र झपटा महिला ने वापस छुड़ाया
देवासरोड पर एक महिला से स्नेचिंग का प्रयास करते समय बदमाश के हाथ मंगलसूत्र तो लग गया लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए स्नेचर से मंगलसूत्र वापस छुड़ा लिया। रविवार को महिला ने माधवनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
भास्करसंवाददाता|उज्जैन
फ्रीगंजस्थित क्षपणक मार्ग निवासी विशाखा पति धर्मेंद्रसिंह भदौरिया (27) शनिवार रात करीब 8 बजे एक्टिवा से अभिलाषा काॅलोनी में उनकी मौसी के घर जा रही थी। सर्किट हाउस पर पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार एक बदमाश ने विशाखा के गले से मंगलसूत्र झपट लिया लेकिन विशाखा ने साहस दिखाकर एक्टिवा चलाते हुए तुरंत बदमाश के हाथ से मंगलसूत्र छीन लिया। विशाखा के शोर मचाते ही लुटेरा भाग निकला। विशाखा ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद रविवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। गौरतलब है कि शहर में चैकिंग के बाद भी आए दिन चेन स्नेचिंग की वारदातें हो रही हैं।