रंजिश में चाकू मारे
कोतवालीथाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक वृद्ध को चार बदमाशों ने चाकू मार दिए। घटना में घायल वृद्ध को लोगो ने जिला अस्पताल पहुंचाया। एसआई बलविंदर ढिल्लन ने बताया कुशलपुरा निवासी रामप्रसाद पिता गुरुदयाल उर्फ बरसाती पहलवान दोपहर को पुत्र राजेश के साथ शीतलामाता मंदिर में सफाई कर रहा था। इसी दौरान पिपलीनाका निवासी कल्ला पिता गणेशीलाल उसके तीन साथी आए और रामप्रसाद के साथ गाली गलोच करने लगे। विरोध किया तो कल्ला उसके साथियों ने रामप्रसाद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रामप्रसाद को चार घाव अाए हैं। एसआई ढिल्लन के मुताबिक दो साल पहले रामप्रसाद के पड़ोस में अजय धोबी नाम के व्यक्ति ने मकान खरीदा था। उसके यहां कल्ला अाता था। तब रामप्रसाद की कल्ला से कहासुनी हुई थी। तब से कल्ला रंजिश रखता था। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
तीनमोबाइल चोरी
पंवासानिवासी अशोक पति रमेशचंद्र चौहान के घर से रविवार सुबह कोई अज्ञात बदमाश तीन मोबाइल, ऑटो के कागजात और एटीएम चुरा कर ले गया। मामले में चिमनगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।