पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि महोत्सव के लिए भाजपा किसान मोर्चा की बैठक

कृषि महोत्सव के लिए भाजपा किसान मोर्चा की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी किसान मोर्चा नगर एवं जिला की संयुक्त बैठक कृषि महोत्सव के लिए लोकशक्ति भवन में रविवार दोपहर आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मंत्री पारस जैन ने पदाधिकारियों से शासन की योजनाओं को कृषक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नगर जिला महामंत्री दिनेश विश्वकर्मा मौजूद थे।

बैठक में प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में होने वाले कृषि महोत्सव के तहत मोर्चा की भूमिका तय की गई एवं पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व दिए गए ताकि जिले के कृषक वर्ग तक शासन की योजनाएं पहुंचे। जिला महामंत्री दिनेश विश्वकर्मा ने बताया नगर अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष केसरसिंह पटेल ग्रामीण अध्यक्ष चैनसिंह झाला, मंडी अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रामसिंह जादौन, कृष्ण यादव, चंद्रविजय सिंह चौहान ने संबोधित किया। संचालन रामबाबू पाटीदार ने किया। आभार महामंत्री दिनेश विश्वकर्मा ने माना।

कृषिमहोत्सव 25 से

प्रदेशमें 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध विषयों, पशुपालन, उद्यानिकी, मछली पालन आदि पर किसानों कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम करना है। साथ ही दोनों के मध्य नए एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार से वर्तमान फसलों की उत्पादकता बढ़ाना है। महोत्सव अंतर्गत जिले में कृषि क्रांति रथ भ्रमण करेगा। आयोजन के लिए जिला स्तर पर सलाहकार समिति, क्रियान्वयन समिति, विकासखंड स्तरीय क्रियान्वयन समिति निर्मित करने के निर्देश दिए गए हैं।

किसानआज देंगे ज्ञापन

उज्जैन। भारतीयकिसान संघ के बैनर तले सोमवार को हजारों की संख्या में किसान अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। भारतीय किसान संघ के मीडिया प्रभारी भारत सिंह बैस एवं लेकोडा मंडल प्रभारी ने बताया अंबर कॉलोनी स्थित कार्यालय से वाहन रैली के रूप में निकलेंगे।