पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माधवनगर अस्पताल में शिफ्ट होगी कैंसर यूनिट

माधवनगर अस्पताल में शिफ्ट होगी कैंसर यूनिट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। जिलाअस्पताल में संचालित कैंसर यूनिट को जल्द ही माधवनगर अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। यहां मरीजों के लिए दो कक्ष उपलब्ध करवाएं जाएंगे। डॉक्टर्स के अलावा छह स्टाफ नर्स की पदस्थापना की जाएगी। इसके लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं। अस्पताल के दवाई वितरण केंद्र पर कीमोथैरेपी की दवाइयां उपलब्ध रहेगी। यहां मरीजों का पंजीयन किए जाने, उन्हें भर्ती करने, कीमोथैरेपी दिए जाने आदि की व्यवस्था रहेगी। रोगी कल्याण समिति के सदस्य राजेश बोराणा ने बताया कैंसर यूनिट को जिला अस्पताल से माधवनगर अस्पताल में शिफ्ट किए जाने का निर्णय लिया गया है। अभी छह स्टॉफ नर्सों को पदस्थ किया जाएगा। मरीजों की संख्या बढ़ने पर यहां और सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में जिला अस्पताल में कैंसर के मरीजों को उपचार किया जा रहा है, यहां विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच उपचार करते हैं। शिविर लगने पर मुंबई स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी के कैंसर विशेषज्ञ डॉ.दिनेश पेंढारकर आते हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल के एफ वार्ड में 4 पलंग ही है। माधवनगर अस्पताल में पर्याप्त जगह मिल पाएगी।

भोपालसे आई दो ट्रक दवाइयां

दवाइयोंकी कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल के दवाई वितरण केंद्र के लिए शनिवार को भोपाल से दो ट्रक दवाइयां सीएमएचओ स्टोर्स पहुंची। यहां से माधवनगर, सख्याराजे प्रसूतिगृह जीवाजीगंज अस्पताल भेजी जाएगी। उल्टी-दस्त, एंटीबायोटिक आदि दवाइयां शामिल हैं। ध्यान रहे भास्कर ने 15 सितंबर को अस्पताल में दवाइयों की कमी को लेकर समाचार प्रकािशत किया था, उसके बाद अस्पताल प्रशासन जागा और दवाइयां मंगवाई।