पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योगपतियों के साथ विभाग प्रमुखों की होगी बैठक

उद्योगपतियों के साथ विभाग प्रमुखों की होगी बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। शहरके उद्योगपतियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में शनिवार को बृहस्पति भवन में कलेक्टर कवींद्र कियावत द्वारा उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के उद्योगपतियों की बैठक आयोजित की है। सांसद कार्यालय प्रतिनिधि मिलिंद त्रिपाठी ने बताया सांसद निर्वाचित होने के बाद डॉ. मालवीय ने उद्योगपतियों के साथ मीटिंग की थी। सांसद ने बैठक में उद्योगपतियों से जुडे सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया था। इसी संबंध में जिला उद्योग एवं व्यापार विभाग द्वारा सांसद को पत्र लिखकर सूचना दी है कि कलेक्टर की अध्यक्षता में 20 सितंबर सुबह 10 बजे उद्योग विभाग, मप्र औद्योगिक विकास निगम, नगर निगम, बिजली विभाग, लोनिवि, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई है।