पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज एकादशी का श्राद्ध

आज एकादशी का श्राद्ध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्य में आज 45 लाख के वाहन बिकेंगे

पुष्यनक्षत्र के संयोग में शु़क्रवार को वाहन खरीदने के लिए लोगों ने पहले से वाहन शोरूम पर बुकिंग करवा दी है। पुष्य के संयाेग में करीब लाखाें रुपए के वाहन बिकने की उम्मीद है। देवासरोड स्थित रुक्मिणी मोटर्स मारुति शोरूम के जनरल मैनेजर राजेंद्र रघुवंशी ने कहा पुष्य के लिए उनके यहां 2 अल्टो, 2 वेगनआर 1 ओमनी बुक हुई है। रुक्मिणी बजाज शोरूम के जनरल मैनेजर राजेश मंडलोई के मुताबिक 2 डिस्कवर और 3 पल्सर की बुकिंग हुई है। दोनों जगह मिलाकर करीब 45 लाख के वाहन बिकेंगे।

पंचांगकर्ता एवं ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण व्यास ने कहा पुष्य नक्षत्र यूं तो गुरुवार की रात 3 बजे से ही लग जाएगा लेकिन मान्य शुक्रवार सुबह सूर्योदय से रहेगा। शुक्रवार को दिनभर 20 सितंबर की सुबह 6.24 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र, शुक्रवार का दिन और श्राद्ध पक्ष की एकादशी तिथि का संयोग अक्षय धन लक्ष्मी की प्राप्ति कराने वाला है।

श्रद्धा पर्व

श्राद्ध