पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालिदास अकादमी में नाटक पनाह गाह का मंचन

कालिदास अकादमी में नाटक पनाह गाह का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुग्ध संघ कर्मियों ने लगाए प्रबंधन के खिलाफ नारे

उज्जैन। कालिदासअकादमी के अभिरंग नाट्यगृह शिप्रा संस्कृति संस्थान द्वारा रंगनायक धीरेंद्र कुमार की स्मृति में दो दिनी नाट्य समारोह के अंतर्गत गुरुवार को नाटक पनाहगाह का मंचन किया। नाटक सांप्रदायिक तनाव के कारणों और अंजाम पर आधारित था। पनाहगाह के माध्यम से कलाकारों ने बताया कुछ असामाजिक लाेग जातिवाद फैलाने की कोशिश करते हैं। नाटक प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर की कहानी पनाहगाह पर आधारित था। मंच पर कलाकार पीयूष शर्मा, दिनेश माथुर, संस्कृति यादव, ऋषभ शर्मा थे।

भासं. उज्जैन। उज्जैनदुग्ध संघ के कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर मक्सीरोड प्लांट के बाहर प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेशभर में दुग्ध संघ के कर्मचारी जुलाई में प्रबंधन कर्मचारी संगठन के बीच समझौते के बावजूद 13 सूत्री मांगों पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिए जाने से यह आंदोलन कर रहे हैं। आरएस नायर के नेतृत्व में 40 से अधिक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उज्जैन प्लांट के 150 कर्मचारियों का इसमें समर्थन है। कर्मचारियों को 22 सितंबर को सीईओ जेआर दारूवाला ने बुलाया है। उनसे चर्चा के बाद आंदोलन की आगामी रणनीति बनेगी।

आजकृषि आयुक्त लेंगे बैठक : शुक्रवारको उज्जैन दुग्ध संघ कार्यालय में सुबह 11 बजे कृषि उत्पादन आयुक्त सुधांशु कमल एक्शन प्लान कमेटी की त्रैमासिक बैठक लेंगे, जिसमें संघ से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे।