भागवत कथा शोभायात्रा
भागवत कथा शोभायात्रा
उज्जैन. मंगलकॉलोनी में आनंद मंगल परिसर में कथावाचक महेशभाई महाराज की भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शोभायात्रा गुरुवार को केदारेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई।
तारामंडलका शुभारंभ - उज्जैन. शहरमें प्रदेश का पहला अत्याधुनिक हाइब्रिड तकनीक युक्त तारामंडल आमजन हेतु शुरू कर दिया गया। जानकारी शैलेंद्रसिंह डाबी ने दी।
नामकरणका विरोध : उज्जैन. स्कूलशिक्षा मंत्री पारस जैन ने शा. दौलतगंज उमावि का नाम बदलकर सालिगराम तोमर के नाम पर करने की घोषणा की है। यह भाजपा के चहुंओर भगवाकरण का द्योतक है। यह आरोप लागते हुए पार्षद रूबी कछवाय, सुनील कछवाय नरेंद्र कछवाय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिक्षा मंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन पर रोक लगाने की मांग की है।
अबबिरला मंदिर का आधा हिस्सा शासन के कब्जे में
नागदा. बंदभारत कॉमर्स उद्योग की संपत्ति बुधवार को सरकारी घोषित होते ही स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर उद्योग के कब्जे की 193 हैक्टेयर (928 बीघा) जमीन को कब्जे में लिया है। बिरला मंदिर का आधा हिस्सा भी सरकारी जमीन पर िनकला।
सकलेचाको श्रद्धांजलि
उज्जैन. समाजसेवीसेठ इंदरमल सकलेचा का 105 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। निधन पर अशोक शर्मा, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर प्रमोद अग्रवाल, उमेंद्र अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, सतीशकुमार गोयल, अक्षयकुमार गोयल आदि ने श्रद्धांजलि दी।