पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए सोयाबीन की आवक से मंडी में हलचल

नए सोयाबीन की आवक से मंडी में हलचल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए सोयाबीन की आवक से मंडी में हलचल

उज्जैन. प्रदेशकी सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी में गुरुवार से नए सोयाबीन की आवक शुरू हो गई। इससे व्यापारिक हलचल भी शुरू हो गई है। मंडी में नया सोयाबीन मक्सी रोड के गांव सुल्याखेड़ी से आया। इसके भाव 3251 रुपए रहे। जल्दी शुरू हो रही आवक में सोयाबीन खेतों में पकने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भाव गिरावट वाले चलने से भाव में तेजी की आस नहीं की जा रही है। 9560 सोयाबीन इस बार अधिक बोया गया है।

संजालोकोत्सव में आज संजा मांडना प्रतियोगिता

उज्जैन. प्रतिकल्पासांस्कृतिक संस्था के आयोजन संजा लोकोत्सव एवं लोककला यात्रा का चौथा चरण शुक्रवार को होगा। प्रात: 9 बजे केन इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल में संजा मांडना प्रतियोगिता दोपहर 1 बजे जनजातीय एवं लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति होगी। यात्रा प्रभारी सतीश वानखेड़े ने बताया मालवी लोकनर्तक हीरालाल जौहरी को प्रतिकल्पा लोककला सम्मान दिया जाएगा। लोककल यात्रा तीन दिन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होगी। शुक्रवार शाम 7.30 बजे विभिन्न राज्यों प्रतिकल्पा के कलाकारों की प्रस्तुति उमा सांझी महोत्सव में महाकाल प्रवचन हॉल में की जाएगी।