- Hindi News
- अक्षत के खिलाड़ियों ने भूटान में लहराया परचम
अक्षत के खिलाड़ियों ने भूटान में लहराया परचम
अक्षत के खिलाड़ियों ने भूटान में लहराया परचम
उज्जैन. अक्षतइंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने भूटान में आयोजित फर्स्ट एशियन नेट फुटबॉल चैम्पियनशिप में जीत का परचम लहराया। सहायक कोच मुकुंद झाला ने बताया चैम्पियनशिप के लिए देशभर से 12 खिलाड़ियों का चयन किया था। इसमें मप्र के 5 खिलाड़ी कुलदीपसिंह सिसौदिया, रेहान खान, अश्विन केथलिया, मंगलसिंह संस्कार श्रीवास शामिल थे। पांचों खिलाड़ी अक्षत इंटरनेशनल स्कूल के हैं। खिलाड़ियों के नगरागमन पर राष्ट्रीय कोच अबरार एहमद शेख एवं सहायक कोच झाला ने स्टेशन पर स्वागत किया। स्कूल अध्यक्ष आनंद पंड्या, संचालक संदीप जोशी, प्राचार्य उषा शाह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।